Wednesday, October 21st, 2026

बिहार-पूर्णिया में शराबी पति ने बेरहमी से पीटकर की पत्नी की हत्या, बच्चों ने खोला बाप का राज

पूर्णिया.

पूर्णिया में शराब के नशे में धुत होकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके शव को जलवान घर में आत्महत्या का रूप देने के इरादे से फंदे से लटका दिया। उसके बच्चों ने ही अपने पिता की हैवानियत की पोल खोल दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की है।

घटना अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत ईदगाह टोला गांव में हुई। मृतका अजमेरुन बेगम (43 वर्ष) के आरोपी पति मो. अमजद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बच्चों ने बताया कि पिता रोजाना की तरह नशे में धुत होकर आए और मां से गाली-गलौज करने लगे और उसे मारने भी लगे। किसी तरह गांव के लोग आए और पिता को समझाकर चले गए। लेकिन देर रात को जब सभी सो गए तो पिता ने मां को पीट-पीट कर मार दिया। फिर उसके शव को जलावन के घर मे फंदे से लटका दिया।
बच्चों ने बताया कि उन्हें यह तब पता चला, जब सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगने के बाद वो मां को खोजने लगे। पिता घर पर ही थे, पूछने पर उल्टा सीधा जवाब दिया। इसके बाद जलवान घर में फंदे से लटका देखा तो सभी सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया।
पत्नी को पीटता था शराबी, बच्चों ने दी गवाही
अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के बड़े पुत्र मो. जावेद अंसारी के आवेदन पर अमौर थाना में हत्याकांड का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित पति को घटना स्थल पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका के बेटे-बेटियों में आबीद, जफर, निदा और सबदर ने बताया कि विगत छह दिनों से लगातार पिता शराब पीकर आते थे और बिना किसी बात के मां से पहले गाली-गलौज करते फिर मारते-पीटते थे।

 

#Bihar-Purnia#drunkard husband

Source : Agency

पाठको की राय