Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पटना में दो बच्चों की पीट-पीट कर हत्या के बाद आंखें फोड़ीं, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम और हंगामा

पटना.

राजधानी पटना में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब सड़क किनारे एक गड्ढे में दो बच्चों के शव होने की जानकारी सामने आयी। गुस्सा और भड़क गया, जब पीटकर हत्या करने के साथ आंखें फोड़े जाने की सूचना लोगों के बीच फैली। यह घटना बेउर इलाके में हुई है। सोमवार सुबह डबल मर्डर के बाद बेउर-अनीसाबाद के बीच जमकर हंगामा हो रहा है। सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की नृशंस हत्या की गई है। दोनों की लाशें देखकर स्पष्ट लग रहा है कि अपराधियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। फिर दोनों की आंखें फोड़ दी। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों के छाती में चाकू से वार किया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
तीन बच्चे लापता थे, दो की लाशें मिलीं
लोगों का कहना है मॉर्निक वॉक करने निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों की लाशें दिखीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लोगों का दावा है कि रविवार शाम से दोनों बच्चे लापता थे। इनमें से दो की लाशें मिली है। अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पटना बाइपास सड़क को जाम कर किया और प्रदर्शन करने लगे। वारदात के बाद गर्दनीबाग और बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

 

#Bihar-Patna#two children murder#eyes gouged

Source : Agency

पाठको की राय