Tuesday, October 20th, 2026

बिहार-गोपालगंज में शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, नाना की मौत और नानी-नाती घायल

गोपालगंज.

गोपालगंज जिले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक के नाना की मौत हो गई। जबकि नानी और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर को गंगा छापर मझवलिया रोड पर हुआ, जब युवक अपने नाना-नानी को लेकर बाइक से लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के हकारपुर गांव के निवासी आशीष पटेल अपने नाना इशारी पटेल और नानी लीलावती देवी को बाइक से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौच थाना से गोपालगंज लौट रहा था।

इस दौरान गंगा छापर मझवलिया रोड पर बाइक अचानक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशीष पटेल के नाना इशारी पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष और उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद घायलों को विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक आशीष पटेल अपने नाना-नानी को सोमवार को अपने मौसेरे भाई के तिलक समारोह में लेकर गया था। फिर मंगलवार को उन्हें उनके घर लाला के बेलवा वापस ले जा रहा था, जब यह दुर्घटना घटित हुई। हादसे में नाना इशारी पटेल की मौत हो गई, जबकि आशीष और लीलावती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवारजनों ने शव को अपने घर ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ दी है।

 

#Bihar-Gopalganj#biker collided#grandfather died

Source : Agency

पाठको की राय