Sunday, October 25th, 2026

बिहार-बेगूसराय में बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, ईंट-पत्थर से कुचलकर की हत्या

बेगूसराय.

बेगूसराय में एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि महिला के बेटे ने ही की है। उसने अपनी मां को ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगाों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा वार्ड नंबर 17 की है।

मृत महिला की पहचान पचमा वार्ड नंबर 17 के रहने वाले बम बम सिंह का 45 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि आज जब नूतन देवी घर से पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी। तभी आनंद कुमार ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया है कि रूम में बंद करके ही निर्मम तरीके से ईट पत्थर से सिर कूच कर मार डाला। आसपास के लोग महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तो देखा नूतन देवी मृत पड़ी हुई थी। वहीं वारदात के बाद आनंद कुमार ने भगाने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने उसे  पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रूम में बंद कर ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी
मृत महिला के छोटे पुत्र अनुभव कुमार ने बताया है कि बड़े भाई आनंद कुमार बेवजह मां को पकड़ लिया और रूम में बंद कर ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। उसने बताया कि अगर मां के साथ हम भी रहते तो मुझे भी इसी तरह हत्या कर देता। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी पुत्र से पूछताछ कर रही है।

 

#Bihar-Begusarai#brutal son#crushing mother

Source : Agency

पाठको की राय