Sunday, October 25th, 2026

बिहार-भोजपुर के सदर अस्पताल में गार्डों की गुंडागर्दी, अस्पतालकर्मी को जमकर पीटा

भोजपुर.

भोजपुर सदर अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड ने सदर अस्पताल के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में ही कराया जा रहा है।  पीड़ित चतुर्थ वर्गीयकर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बडका डुमरा गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद हैं, जो सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।

सुरक्षा गार्ड के द्वारा चतुर्थवर्गीय कर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाइजर के द्वारा कर्मी की जमकर पिटाई की जा रही है। इसके बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोगों के सहयोग से उन्हें बचाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

#Bihar-Bhojpur#guards beat#Hospital worker beaten

Source : Agency

पाठको की राय