Saturday, October 24th, 2026

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया, इस्तीफे के बीच शिवदीप लांडे पर चानक सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

पटना।
बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें एक नाम शिवदीप लांडे का भी है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पटना से 2003 बैच के आईपीएस राकेश राठी को पूर्णिया भेजा गया है। उधर, शिवदीप लांडे को आईजी प्रशिक्षण (पटना) बनाया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। ध्यान रहे कि बीते दिनों शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अभी तक उनका रिजाइन स्वीकार नहीं किया गया है।

'सुपरकॉप' के नाम से मशहूर
शिवदीप लांडे को बिहार में 'सुपरकॉप' और 'सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है। उनके इस्तीफे की खबर सुन पूरे बिहार में हलचल मच गई थी। शिवदीप के इस्तीफा देने के बाद उनके राजनीति में जाने की चर्चाएं भी थी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई। वहीं, अब उन्हें पूर्णिया से पटना भेज दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय