Friday, October 23rd, 2026

21 जनवरी तक बिहार सरकार ने बंद किए पार्क, इस वेबसाइट पर करें क्लिक और घर बैठे लें पार्क की सैर का मजा

पटना
सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर के सभी पार्क गुरुवार से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि आप घर बैठे पटना के मुख्य पार्कों का वर्चुअल टूर कर सकते हैं। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राजधानी वाटिका, शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क समेत दर्जनभर से अधिक पार्कों में वर्चुअल टूर कराने की पहल की है। इसके लिए पटना पार्क प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.patnapark.com/ पर जाना होगा। विभाग की इस पहल का उद्देश्य राज्यवासियों को ईको पर्यटन से जोड़ना है। साथ ही कोरोना काल में उन्हें तनाव से दूर कर प्रकृति के करीब लाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से परिचित कराना है। वेबसाइट के होमपेज पर क्लिक करने के साथ ही पक्षियों की चहचहाहट सुनने को मिलेगी। पटना पार्क प्रमंडल के सभी पार्कों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल मैप द्वारा दिशा निर्देश, उनके प्रवेश शुल्क, प्रवेश काल इत्यादि की सूचना उपलब्ध होगी।

इन पार्कों का कर सकते है वर्चुअल टूर
राजधानी वाटिका, शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, एसके पुरी पार्क, भंवर पोखर पार्क, मैकडोवल पार्क, कांग्रेस मैदान पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क, शिवपुरी पार्क, पंजाबी कॉलोनी पार्क, पाटलिपुत्र पार्क, सीआईडी कॉलोनी पार्क।

 

#Bihar government

Source : Agency

पाठको की राय