Tuesday, October 20th, 2026

Bihar: नई सरकार में भी अपराधी बेखौफ, 12 घंटे के अंदर दो हत्या; अब पटना में युवक को मारकर फेंका, विरोध में बवाल

पटना.

नई सरकार में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 12 घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी गई। मुजफ्फरपुर में बिजनेसमैन के मर्डर के बाद अब पटना के पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक के शव को नूरा पुल के नीचे फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह पुलिस ने मृतक का शव बरामद किया है। हत्या की सूचना मिलते ही गांव के लोग उग्र हो गए। लोगों ने पटना-गया-मसौढ़ी मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। मृतक की पहचान नूरा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ चिंटू चंद्रवंशी (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार नूर गांव में रहकर खेती करके अपने और अपने परिवार के लोगों का भरण पोषण करता था। घटना की पुष्टि करते हुए मसौढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
शाम में घर से निकला, सुबह लाश मिली
बताया जा रहा है कि पंकज कुमार मंगलवार की शाम 4:00 बजे अपने घर से निकाला और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने रात 8:00 बजे जब पंकज से बात की तो उसने बताया कि हंदाही पुल के निकट वह पहुंच रहा है। इसके बाद से पंकज का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि रात भर पंकज कुमार को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह पंकज का शव नूरा पुल के नीचे से पुलिस ने बरामद कर लिया।

 

#Young man#beaten and thrown#chaos in protest#two murdered#within 12 hours

Source : Agency

पाठको की राय