Thursday, October 22nd, 2026

बिहार : ट्रेन से कटकर 51 भेड़ सहित गड़ेरिया की मौत

भभुआ
 बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन के पास गुरुवार को अहले सुबह पटरी पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 51 भेड़ और भेड़ पालक (गड़ेरिया) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोहतास के करहगर क्षेत्र निवासी अवधेश पाल अपने भेड़ों को लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था जब यह हादसा हुआ।

सुबह चार से पांच बजे के दरम्यान वह भभुआ रोड स्टेशन के पास पहुंचा, वहां तेज रफ्तार ट्रेन ने भेड़ों और गड़ेरिये को अपना शिकार बना लिया। इस घटना में कुल 51 भेड़ों सहित भेड़ पालक अवधेश पाल की भी मौत हो गई है।

सुबह-सुबह जब स्थानीय लोग टहलने निकले तब मृत भेड़ों को देखकर इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी।

मोहनिया के थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया है तथा शव की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

#being cut by a train

Source : Agency

पाठको की राय