Saturday, October 24th, 2026

बिहार: नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, लड़की का पिता गिरफ्तार

जमुई 
जमुई जिले के झाझा क्षेत्र क्षेत्र के एक नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या कर शव सहिया जंगल में पेड़ से लटका दिया गया। मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एसपी ने बताया कि हॉरर किलिंग में दोनों की हत्या की गई है। संदेह के आधार पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पुलिस ने बताया कि दोनों (प्रेमी-प्रेमिका) सहपाठी (16) थे और इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। सोमवार शाम से दोनों लापता थे। सुबह दोनों के शव सहिया जंगल की ओर एक महुआ पेड़ से लटके मिले। दोनों का गला एक ही दुपट्टे से बंधा था। दोनों अलग-अलग गांव के थे। घटना की सूचना पर झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, एसएचओ राजेश शरण तथा एसआई वीरभद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है। शवों पर चोट या जख्म के निशान भी नहीं मिले। लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था और शव जमीन से करीब ढाई फीट ऊपर लटक रहा था। बताया गया कि दोनों सोमवार शाम करीब छह बजे से ही लापता थे। उसके बाद से दोनों के परिजन पूरी रात गांव से लेकर रेलवे स्टेशनों तक खोज करते रहे। मृत किशोर के बड़े भाई ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने मंगलवार सुबह मोबाइल पर दी थी।
 

 

#Bihar

Source : Agency

पाठको की राय