बिहार-दरभंगा के ध्रुपद संगीत के मशहूर कलाकार पंडित रामकुमार मल्लिक का निधन, इसी साल मिला था पद्मश्री सम्मान
दरभंगा.
ध्रुपद संगीत के मशहूर कलाकर पंडित रामकुमार मल्लिक का निधन हो गया। वह 73 साल के थे। दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड के आमता गांव स्थित अपने पैतृक घर में शनिवार देर रात हृदय गति रूकने से उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी साल उन्होंने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अमता घराना के ध्रुपद संगीत के क्षेत्र में उन्होंने महारथ हासिल कर रखी थी। वह पंडित विदुर मल्लिक के पुत्र व शिष्य थे।
बताया जा रहा है कि धुपद संगीत में पंडित रामकुमार मल्लिक ने देश-विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का लोहा मनवाया। कई सम्मानों से अलंकृत थे। वर्ष 2024 में इनको पद्मश्री अलंकरण से नवाजा गया। वह अपने पीछे दो पुत्री रुबी, रिंकी, चार पुत्र संतोष, समित, साहित्य एवं संगीत मल्लिक को छोड़ गए। पंडितजी ने अपने सभी पुत्रों और शिष्य को ध्रुपद गायकी के लिए तैयार किया। उनके निधन के बाद दरभंगा ही नहीं पूरे मिथिलांचल में शोक की लहर है।
#Bihar-Darbhanga#Padma Shri Ramkumar Mallik#Dhrupad musician passes

पाठको की राय