Saturday, October 24th, 2026

बिहार-दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, लालू और केजरीवाल जमानत मिलने पर ही खुश

दरभंगा.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने लालू परिवार और दिल्ली के सीएम पर हमला बोला है। लालू यादव एवं उनके परिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिये गए जमानत पर कहा कि लालू यादव, अरविंद केजरीवाल एवं तेजस्वी यादव सिर्फ जमानत मिलने पर ही खुश हो जाते हैं।

जमानत मिलने का मतलब मामले से रफा-दफा होना नहीं होता है। दरअसल, मंत्री दिलीप जायसवाल सोमवार को दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर संजय जायसवाल दरभंगा पहुंचे। जहां उनका स्वागत भाजा के कार्यकर्ता ने पूरे उत्साह के साथ फूल माला पहना कर किया और मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग और चादर देकर उनका सम्मान किया है। बाद में मंत्री डॉक्टर संजय जायसवाल ने लैंड फ़ॉर जॉब मामले में लालू यादव सहित उनके परिवार के लोगों को मिले जमानत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा। मीडिया से कहा कि लालू यादव तेजस्वी यादव और केजरीवाल जैसे लोग अदालत से जमानत मिलने पर ही खुश हो जाते हैं। अभी ये लोग आरोपी हैं, लेकिन इतना काफी है कि अब गलत करने वाले किसी भी रूप में बचने वाले नहीं है। मीडिया से बात करते कहा जब किसी आरोपी को जमानत दी जाती हैं उन्हें अपना पक्ष अदालत में रखने का मौका मिलता है जमानत मिली है। अभी वे लोग आरोपी है लेकिन लालू यादव, तेजस्वी यादव और केजरीवाल जैसे लोग जमानत मिलने से ही खुश हो जाते है लेकिन मैं आपको इतना कहता हूं कि कोई भी गलत करने वाला अब बचने वाला नहीं है। जांच एजेंसी पर तेजस्वी यादव सवाल उठाते हैं तो क्या अदालत भी एजेंसी में आती है क्या? बताए अदालत जांच एजेंसी में नहीं आती है? इन लोगों को न्यायालय में आस्था रख वहां अपना पक्ष रखना चाहिए।

अपना पक्ष न्यायालय में रखें -
दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब कोर्ट किसी को जमानत देती है कि आरोपी पक्ष अपना पक्ष कोर्ट के सामने रख सके। अभी तो उन्हें सिर्फ जमानत मिली है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तेजस्वी यादव और लालू यादव सिर्फ जमानत मिलने से ही खुश हो जाते है तो इनलोगों को खुश होने दीजिए इसमे हमलोग क्या कर सकते हैं? विपक्ष द्वारा एजेंसी का दुरुपयोग करने पर कहा कि न्यायालय में कोई एजेंसी काम करती है क्या वे लोग अपना पक्ष न्यायालय में रखें और कोर्ट से बड़ी हो जाएं।

 

#Bihar-Darbhanga#BJP state president#Lalu-Kejriwal bail

Source : Agency

पाठको की राय