Sunday, October 25th, 2026

बिहार सीएम नीतीश अचानक पहुंचे राजभवन, राज्यपाल से कुलपतियों पर हुई बात

पटना.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। सीएम नीतीश 40 मिनट तक राजभवन में रुके। काफी देर तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात से बिहार के सियासी गलियारे हलचल बढ़ गई। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार विश्वविद्यालय समेत कई प्रमुख मुद्दों पर राज्यपाल से बातचीत की। इसके बाद वापस सीएम हाउस चले गए।

बताया जा रहा है कि राज्य के विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति और अन्य कुछ गंभीर मसलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से बातचीत की। राज्यपाल की ओर से भी कुलपति नियुक्ति मामले पर हामी भर दी गई। चर्चा है कि जल्द ही राज्य विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राजभवन सचिवालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

भगवान सिंह कुशवाहा की नॉमिनेशन में शामिल हुए
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना में हो रही बारिश के बीच पहले बिहार विधानसभा पहुंचे। वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधान परिषद् प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के नामांकन में शामिल हुए।बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई वरीय नेता मौजूद थे। इस कार्यक्रम से निकले के बाद यहां से सीधे राजभवन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। मोदी 3.0 की सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार पहली बार राजभवन पहुंचे हैं।

 

#Bihar#Raj Bhavan#CM Nitish

Source : Agency

पाठको की राय