Friday, October 23rd, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश पहुंचे सम्राट के घर, शकुनी चौधरी से बोले-आपका बेटा बहुत आगे जाएगा

पटना.

डिप्टी CM सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का आज अपना 90वां जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सीएम ने पहले शकुनी चौधरी को बधाई दी।

फिर सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'आपका बेटा बहुत आगे जाएगा। मैं हमेशा उसके साथ।' इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी नजर आए। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

 

#Bihar Cm

Source : Agency

आपकी राय

7 + 7 =

पाठको की राय