Monday, October 19th, 2026

बिहार-मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर जताई शोक संवेदना, राज्य धार्मिक न्यास परिषद के थे पूर्व अध्यक्ष

पटना।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व आई0पी0एस0 अधिकारी,बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापकसचिव आचार्य किषोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 आचार्य किषोर कुणाल एक कुशलप्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे।

स्व0 किषोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिकसंगठनों से भी जुड़े रहे। स्व0 आचार्य किषोर कुणाल जी ने महावीर मंदिर न्यास समिति केसचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंनेबिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अपने कार्यों को सफलतापूर्वकसंपादित किया। अनके निधन से प्रषासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षतिहुयी है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ीमें धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

#Bihar#Chief Minister Nitish Kumar#Acharya Kishore Kunal#former IPS

Source : Agency

पाठको की राय