Wednesday, October 21st, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा सांसद ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओम बिरला के कुशल नेतृत्व में लोकसभा की कार्यवाही का संचालन अच्छे ढंग से होगा।

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला बुधवार को 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश किए गए और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा समर्थित प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार किया।

लोकसभा में विपक्ष द्वारा मत विभाजन पर जोर नहीं दिये जाने के कारण बिरला को दोबारा इस पद पर ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के समय आसन पर कार्यवाहक अध्यक्ष भर्तृहरि महताब आसीन थे तथा बिरला को निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद उन्होंने भाजपा नेता को आसन सौंप दिया।

 

 

#nitish kumar

Source : Agency

पाठको की राय