Saturday, October 24th, 2026

बिहार : गड्ढे में जा गिरी विदेशी पर्यटकों से भरी बस, आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

पटना
बिहार के जहानाबाद में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पटना से गया जा रही बस को एक हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 23 व‍िदेशी बौद्ध भिक्षु सवार थे। इनमें से आठ घायल हो गए। उन्हेंक सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हेंर पटना के पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर बौद्ध भिक्षुओं की भाषा भी समझ नहीं आ रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा एनएच-83 पर सलेमपुर गांव के पास हुआ है। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 की स्थिति ठीक नहीं है, इसे देखते लोग अन्य रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। प्रशासन भी इस रास्ते को दुरुस्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी शिकायत की है कि ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का पालन करवाने के बजाय वसूली करने में लगी रहती है।

पुलिस के मुताबिक, घायलों में वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के पर्यटक शामिल हैं। सभी जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है।

टूरिस्ट गाइड शिव शंकर ने बताया कि बस में 23 बौद्ध भिक्षु नेपाल से अपना वीजा रिन्यू कराने के बाद बोधगया लौट रहे थे। इस बीच, जहानाबाद के सलेमपुर गांव में समीप एनएच-83 पर एक अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी। इस वजह से यह हादसा हो गया।

 

 

#Bus full of foreign tourists falls into a ditch

Source : Agency

पाठको की राय