Sunday, October 25th, 2026

बिहार-गया मेडिकल कॉलेज में फंदे से झूलती मिली डॉक्टर की लाश, मुजफ्फरपुर की युवती कर रही थी पीजी

गया.

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी होस्टल में डॉ. वंदना की लाश मिली है। उनके कमरे में उनकी लाश पंखे से झूलती हुई मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि डॉ. वंदना अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पीजी कर रही थीं। आशंका है कि उन्होंने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मगध मेडिकल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डाॅक्टर वंदना मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। डॉ. वंदना की शादी 2006 में लव मैरिज हुआ था। वह अपने पीछे पुलिस ने मृतिका के भाई राहुल गुप्ता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के पीजी होस्टल के एक कमरे में डॉ. वंदना की लाश पंखे से झूलती मिली। पंखा के नीचे एक कुर्सी लगी थी, जिस पर एक पैर रखा था, दूसरा पैर कुर्सी पर नहीं था। जब सुबह से रूम नहीं खुला तो पास के कमरे में रह रहे पीजी के छात्रों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने धक्का दिया। इस वजह से दरवाजा की कुंडी टूट कर गिर गई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने दी परिजनों को सूचना
घटना की खबर मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर विनोद शंकर सिंह और डाक्टर केके सिन्हा पहुंच कर जूनियर डाक्टरों से बातचीत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक डाक्टर वंदना का शव घटनास्थल पर ही रखा गया है। इस संबंध में प्रार्चाय डाक्टर अर्जुन चौधरी ने कहा कि घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। परिजनों को इस बात की सूचना दिया गया है।

 

#Bihar-Gaya#Medical College#woman Doctor suside

Source : Agency

पाठको की राय