Saturday, October 24th, 2026

बिहार-पश्चिम चंपारण की गंडक नदी में पलटी नाव, छह लोग डूबे व अन्य की सर्चिंग में जुटी एसडीआरएफ टीम

पश्चिम चंपारण.

पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नाव सवार छह लोग डूब गए। सभी लोग लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फौरन एसडीआरएफ को बुलाया। स्थानीय तैराक और एसडीआरएफ की टीम छह लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बताया जाता है कि सभी लोग गंडक नदी पार कर दियरा क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। अचानक गंडक की तेज धार में नाव अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दिया। स्थानीय प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर डूबे हुए लोगों की बचाव मे जुटी हुई है। वही डूबे लोगों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

 

#Bihar-West Champaran#Boat capsized#Gandak river

Source : Agency

पाठको की राय