Wednesday, October 21st, 2026

Bihar Board : मैट्रिक परीक्षार्थी को बस ने रौंदा, बाइक से जा रहा था; 16 साल के छात्र की मौत पर मचा हंगामा

बेतिया.

बेतिया में  मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को बस ने रौदा दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौक के समीप की है। हादसे के बाद एनएच 127 पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। गुस्साए लोग बस पर पथराव करने लगे। इस कारण बस का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की भीड़ के इस कारण आवागमन बाधित हो गया।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। पुलिस के अनुसार, 16 साल का लड़का मैट्रिक परीक्षा देने जा रहा था, इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया। बस चालक पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत छात्र की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के नवगांवा गांव निवासी नंदकिशोर मिश्रा का पुत्र विकास कुमार (16) के रूप में हुई है।

बस ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई करे पुलिस
परिजनों का कहना है कि गुरुवार सुबह विकास बाइक से मैट्रिक एग्जाम देने के लिए निकला था। मिश्रौली चौक के पास तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौत हो गई। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की स्पीड काफी अधिक थी। चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं सड़क सुरक्षा अभियान चलाने वाले कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और बस ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई करे। उनका कहना है कि अभिभावकों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि जब तब कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना लेता उसे गाड़ी चलाने नहीं देना चाहिए।

 

#Bus crushed#matriculation candidate#uproar over death#going by bike

Source : Agency

पाठको की राय