Sunday, October 25th, 2026

बिहार बीजेपी के गिरिराज सिंह को पीएमओ से आया कॉल, मोदी 3.0 में ललन सिंह, चिराग पासवान-जीतन राम मांझी और राम नाथ ठाकुर भी बनेंगे मंत्री

पटना.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ जिन सांसदों को बिहार से मंत्री बनने का न्यौता मिला है, उनकी पक्की जानकारी अब सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड इस बार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल हो गई है। जदयू के दो सांसदों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कॉल आ गया है।

इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के बेगूसराय से सांसद बने गिरिराज सिंह को भी प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावा आ चुका है। बिहार में जदयू से दो लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद का नाम फाइनल हुआ है। लोजपा से कोई दूसरा नाम है या भाजपा से कोई तीसरा, तो अब तक उस नाम की पुष्टि नहीं हुई है। एनडीए की गठबंधन सरकार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की भूमिका अहम है। ऐसे में कैबिनेट में भी जदयू को प्रमुखता मिल सकती है। जदयू को दो मंत्रीपद मिलने की बात कही जा रही है। जदयू के कोटे से ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर को जगह मिल सकती है। राम नाथ ठाकुर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

 

#Bihar BJP#become ministers

Source : Agency

पाठको की राय