बिहार-भोजपुर के पूर्व एसपी राकेश दुबे का निलंबन वापस, बालू माफियाओं से साठगांठ की तीन साल से चल रही जांच
भोजपुर.
बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत एक आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार दुबे को निलंबन से मुक्त कर दिया है। अब गृह विभाग से पत्र जारी किया है। आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार दुबे उस समय भोजपुर के एसपी थे, जब उनपर उनपर बालू के अवैध खनन और बालू माफियाओ से साठगांठ रखने के आरोप लगे थे। इसी आरोप की वजह से बिहार सरकार ने राकेश कुमार दुबे लगभग पौने तीन वर्षो से निलंबित रखा।
बिहार सरकार के द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर राकेश कुमार कैट में गए थे। कैट में पूरी सुनवाई करने के बाद राकेश कुमार दुबे की निलंबन अवधि को बढ़ाने के गृह विभाग के आदेश को अनुचित माना था। इससे पहले गृह विभाग ने 12 जनवरी 2024 को राकेश कुमार दुबे के निलंबन अवधि की पुनः 180 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया था जो 10 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा था, जिसे कैट ने अपने आदेश में रद कर दिया था। फिलहाल कैट के आदेश के बाद निलंबन समीक्षा समिति ने राकेश कुमार दुबे के निलंबन को समाप्त करने का निर्णय लिया है। बिहार सरकार के द्वारा उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि राकेश कुमार दुबे अपने खिलाफ चल रहे विभागीय एवं आपराधिक कार्यवाही की जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे।
#sand mafia nexus#Bihar-Bhojpur#IPS Rakesh Dubey

पाठको की राय