Sunday, October 25th, 2026

बिहार-भोजपुर में पुल के नीचे मिली लाश, सर फटा व हाथ जला होने पर चार पर केस दर्ज

भोजपुर.

बिहार के भोजपुर में यूवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की खबर फैलने से कोहराम मच गया है। सुबह काम पर निकले युवक की घर लौटने से पहले लाश मिली। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। उसका हाथ भी जला हुआ मिला। हत्या भोजपुर जिले के कोईलवर थाने की है। शव कोईलवर पुराना पुल के बगल में बाबुरानी के पास से मिला है। जांच से पता चला है कि यह शव वार्ड नंबर 10 निवासी प्लंबर मिस्त्री का है।

परिजनों के मुताबिक मोहम्मद राजा प्लंबर का काम करता था। मंगलवार की सुबह वो अपने घर से काम करने के लिए निकला था। शाम होते-होते वह घर नहीं लौटा। खोजबीन हुई तो पता चला कि कोईलवर पुराना पुल के बगल में किसी की लाश पड़ी है। जाकर देखा तो पता चला कि वह लाश मोहम्मद राजा की है। लाश के शरीर पर चोट के गहरे निशान भी थे। परिजनों ने बताया कि उसा हाथ जला हुआ था और उसका सर फटा था।

पुलिस ने शुरू करी खोजबीन
गावं वालों ने परिवारीजनों को शव के होने की सूचना दी थी। घरवालों नें मौकेवारदात पर पहुंचकर शव की पुष्टी करी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।परिवार के लोगों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिवारजनों के बीच पसरा मातम
मृतक के दो छोटे भाई और एक बहन है। छोटे भाई मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उसके भाई को पीट पीटकर मारकर फेंक दिया गया है। मां रुकसाना का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने हत्या की शिकायत दर्ज की है।

 

#Bihar-Bhojpur#under bridge#Body found

Source : Agency

पाठको की राय