Wednesday, October 21st, 2026

Bihar: विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा, कहा- पार्टी जो आदेश देगी, वो करुंगा; मंत्री बनने की चर्चा

पटना.

विधानसभा के उपाध्यक्ष और जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफ दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मैंने फैसला लिया है। इसके बाद मैंने स्वेच्छा से इस्तीफ दे दिया। पार्टी के मुखिया से बात कर मैंने यह फैसला लिया। हजारी ने कहा कि मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी आदेश देगी, वो करुंगा।

जदयू से नाराजगी से सवाल पर महेश्वर जारी ने कहा कि कहीं कोई नाराज़गी नहीं है। अपने अलाकमान को जानकारी देने के बाद ही इस्तीफा दिया है। आगे आलाकमान जाे भी आदेश देगी। उसका मैं पालन करुंगा। मैं पार्टी के समर्पित सिपाही हूं। सब दिन एक पैर पर रहकर मैंने पार्टी के लिए काम किया हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने और मंत्री बनने पर महेश्वर हजारी ने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देगी वह मैं करुंगा। मैं आलाकमान का समर्पित सिपाही हूं। आगे आलाकमान जो भी तय करेंगे, वही मैं करुंगा। इधर, मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चा के बीच यह कयास लगाया जा रहा है कि जदयू महेश्वर हजारी को बिहार सरकार के मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार उन्हें कोई महत्वपूर्ण भी सौंप सकते हैं।

 

#Assembly#Deputy Speaker#Maheshwar Hazari#talks resignation#becoming a minister#do whatever party orders

Source : Agency

पाठको की राय