बिहार: माइक्रो फाइनेंस के कर्मी से हथियार बंद बदमाशों ने 20 लाख रुपये लूटे, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
सहरसा दरभंगा
बिरौल-सहरसा मार्ग पर बघवा पुल के पास रविवार को लुटेरों ने एक माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी को पिस्तौल का भय दिखाकर 20 लाख रुपये लूट लिये। पिस्तौल लहराते भाग रहे बाइक सवार अपराधियों का पीछा करते हुए कुछ लोग जमालपुर थाने के ढंगा गांव पहुंच गये। वहां बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ चार राउंड हवाई फार्यंरग की और उसके बाद एक झाड़ी में छुप गये। पीड़ित कर्मी मसिहउज्जमा उर्फ निराले सहरसा जिले के जलई ओपी स्थित अलीनगर का रहने वाला है। अपराधियों की ओर से फायरिंग किए जाने की सूचना मिलने पर जमालपुर थाने की पुलिस ढंगा गांव पहुंची और लुटेरों की एक मोटरसाइकिल बरामद की। बिरौल सर्किल के पुलिस निरीक्षक योगेंद्र रविदास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लूट की वारदात सीमावर्ती सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र में हुई है। उन्होंने जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव से लुटेरों की बाईक बरामद किए जाने की पुष्टि की। पीड़ित निराले ने बताया कि वे काले रंग के बैग में 20 लाख रुपये लेकर बघवा कोसी पुल के पास बस से उतरे। वहां घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उससे रुपये से भरा बैग छीन लिया और फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाईक सवार का बघवा गांव के लोगों ने पीछा भी किया वे दरभंगा जिले के जमालपुर ढंगा क्षेत्र में घुस गए। वहां जब लोगों ने बदमाशो ंको घेर लिया तो बादमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे डरकर अपराधियों का पीछा करने वाले लोग पीछे हट गए। उनकी सूचना पर जमालपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ ढंगा गांव पहुंची, पर तब तक लुटेरे वहां से भाग निकले थे।

पाठको की राय