Saturday, October 24th, 2026

बिहार-आरा में सनकी ने पत्नी और दो मासूमों को टुकड़े-टुकड़े काटा, ट्रिपल मर्डर से सनसनी

आरा.

बिहार के आरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक सनकी पति ने पत्नी समेत दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है। मामला अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। पड़ोसियों ने बताया कि सनकी पति ने पत्नी से झगड़ा के बाद गुस्से में आकर खंती से अपनी पत्नी, बेटी और दुधमुंहे बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

हत्या के दौरान सनकी व्यक्ति ने खंती से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी लालू यादव की पत्नी सीमा देवी (35), बेटी सौम्या कुमारी (8) और एक दुधमुंहा बेटा दीदवंत कुमार (10 माह) शामिल है।

गुस्से में पत्नी और बच्चों की ले ली जान
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह और  अजीमाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया, जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई। उसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भोजपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति लालू यादव को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। लालू यादव ने खंती से मार तीनों की निर्मम हत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पत्नी का किया सिर से धड़ को अलग
घटना के संबंध में एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि सुबह में आरोपी पति का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। झगड़ा के बाद आक्रोशित होकर लालू यादव ने खंती (धराधार हथियार) से पहले पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद बारी-बारी से दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने  घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भागते हुए आरोपी लालू यादव को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

 

#Bihar-Ara#wife-two innocent maniac cuts

Source : Agency

पाठको की राय