Bigg Boss 17: इन दो कंटेस्टेंट की उड़ने वाली हैं धज्जियां, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया पूछेगी इनसे तीखे सवाल
मुम्बई.
बिग बॉस 17 अब तेजी से फिनाले की ओर बढ़ गया है। शो को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में जहां शो पर कई खतरनाक टास्क दिए जा रहे हैं, वहीं बाहर उनकी फैमिली और फैंस उनके लिए वोटो की मांग करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों शो पर ऑडियंस को बुलाया गया था, जिनके सामने कंटेस्टेंट ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी।
इसके बाद वीकेंड का वार में फिर से फैमिली को शो पर बुलाया गया। वहीं, अब बिग बॉस के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट के कच्चे चिट्ठे खुलते नजर आएंगे। शो पर पत्रकार अंकिता लोखंडे, विकी जैन, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी से लेकर अभिषेक तक से तीखे सवाल करने वाले हैं। BiggBoss_Tak की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के टारगेट पर मन्नारा चोपड़ा और विकी जैन आने वाले हैं। पत्रकार मन्नारा से उनकी दोस्ती को लेकर सवाल कर सकते हैं। साथ ही उनसे ये भी पूछा जा सकता है कि वो खुद दूसरी लड़कियों के कैरेक्टर पर उंगली उठाती हैं और टरगेट करती हैं। लेकिन जब मन्नारा से इन बातों पर सवाल पूछा जाता है तो वो मासूम बनकर रोना धोना शुरू कर देती हैं और खुद को विक्टिम दिखाने की कोशिश करती हैं। अब देखना ये होगा कि मीडिया के इन सवालों का मन्नारा क्या जवाब देंगी। ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
विकी पर भी उठेंगे सवाल
खबरों की मानें तो मन्नारा के अलावा विकी पर भी निशाना साधा जाएगा। साफ है कि विकी से पत्नी अंकिता को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। उनसे अंकिता के साथ किए गए बर्ताव पर सवाल पूछा जाएगा, जिसके बाद वो अपनी गलती मानते नजर आएंगे। मुनव्वर फारुकी से मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल करेगी। घर के बाकी लोगों से भी कई सवाल-जवाब हो सकते हैं।
#Media ask#sharp questions#two contestants#going ruined

पाठको की राय