Tuesday, October 20th, 2026

Bigg Boss 17: सलमान ने मन्नारा को किया सपोर्ट, मुनव्वर से कहा- 'क्यों नहीं दिखता कि वो आपसे...'

मुंबई.

बिग बॉस 17 के फैंस को हमेशा से ही वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा हो भी क्यों न, वीकेंड के आखिरी में सलमान खान घरवालों के कारनामों का हिसाब जो करते दिखते हैं। सलमान पूरे हफ्ते सभी पर नजर रखते हैं और वीकेंड के वार में उनके सामने ही जवाब मांगते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। शो में सलमान ने एक बार फिर से मन्नारा चोपड़ा का पक्ष लिया।

वहीं, इस कंटेस्टेंट को जमकर लताड़ लगाई। बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार नया प्रोमो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सलमान खान, मुनव्वर फारुकी की क्लास लगाते हैं। वह मुनव्वर से सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि मन्नारा से अजीब वाइब आती है। उन्हें अभिषेक और रिंकू जी का दिखा लेकिन मन्नारा का चिंता करना क्यों नहीं दिखा। जब आपका बुरा वक्त था तब विकी, अंकिता और रिंकु के अलावा मन्नारा ने भी आपको सपोर्ट किया, लेकिन उन्हें मन्नारा के प्रति बिल्कुल भी थैंक्स वाली फीलिंग्स नहीं आई। इस वक्त सलमान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। वहीं, मुनव्वर चुपचाप भाई जान की बातें सुनते रहे।

वीकेंड के वार में लगेगा तड़का
बता दें कि इस बार वीकेंड के वार में रवीना टंडन और अब्दू रोजिक स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं। शो में एंट्री के साथ ही रवीना, सलमान संग डांस करती नजर आएंगी। अब्दू घरवालों के लिए सेंटा बनकर आते हैं जिन्हें देख सलमान खान के चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है। 

इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म
इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट के एलिमिनेट होने की खबरें चर्चा में थीं। 'द खबरी' के मुताबिक, इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा का सफर खत्म हो सकता है। घर की कैप्टन ईशा मालवीय के हाथ में पावर होगी कि वह नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसे एलिमिनेट करना चाहेंगी, तो इस पर उन्होंने अनुराग, नील, अंकिता में से ऐश्वर्या का ही नाम लेती हैं।

 

#Bigg Boss#Salman#support#Mannara#Munawwar

Source : Agency

पाठको की राय