Saturday, October 24th, 2026

PM Kisan निधि की 15वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, ये काम नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त

नईदिल्ली

देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसको केंद्र सरकार चलाती है। ये योजना किसानों के लिए चलाई जाती है और उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को साल में तीन बार चार-चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। अब तक पात्र किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें 15वीं किस्त नहीं मिल पाएगी तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है। फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं।

 ई-केवाईसी जरूरी

अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं या पहले से जुड़े हैं, लेकिन अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो जाहिर है कि नियमों के तहत आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी योजना से जुड़े सभी किसानों को करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे खुद ही किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या बैंक से भी इस काम को करवा सकते हैं।

लैंड सीडिंग

ऐसे किसान भी 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने लैंड सीडिंग नहीं करवाई है या आगे भी नहीं करवाते हैं। इसके अलावा जिनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी और आधार की जानकारी आदि गलत है। ये किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय