Monday, October 19th, 2026

बड़े वृक्ष पिचिंग को कर रहे खोखला बाँध को खतरा

बमीठा
रनगुवां बाँध म प्र में स्थित है लेकिन उ प्र सरकार द्वारा बाँध का निर्माण करवाया था 33 %म प्र को 67 %उ प्र के अनुपात से पानी का बंटवारा है रनगुवां बाँध की पिचिंग में बड़े बड़े वृक्ष उग आए हैं इन बड़े वृक्षों की जड़ें मिट्टी में बहुत ही गहराई में पहुँचकर कर पिचिंग को खोखला कर रही हैं जिससे बाँध के टूटने का खतरा बनता जा रहा है हर वर्ष बाँध की मरम्मत एवं सफाई के लिए प्री मानसून की राशि आती है लेकिन बाँध की मरम्मत एवं सफाई कार्य कागजो में कर प्री मानसून की राशि का बंदरबांट कर दिया जाता है
उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर तत्काल पिचिंग पर उगे बड़े वृक्षों की सफाई करवानी चाहिए जिससे बाँध को खतरे से बचाया जा सके.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय