Thursday, October 22nd, 2026

बजट में बेरोजगारों को बड़ी राहत, युवाओं और छात्रों को सरकार का पूरा भरोसा मिल रहा है : नीरज

रायपुर

 

छत्तीसगढ़ के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडे एंव मीडिया विभाग चेयरमेन संकल्प मिश्रा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई गति देगा। भरोसे के इस बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है। सबसे बड़ी राहत बेरोजगारों को दी गई है। बेरोजगारी भत्ता के लिए 250 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक बेरोजगार को 2500 रुपए प्रतिमाह मिलने से उन्हें न केवल उच्च शिक्षा में दिक्कत नहीं आएगी बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी वे निश्चिंत होकर कर सकेंगे। इससे उनके परिवार वालों को भी राहत मिलेगी। सरकार ने बेरोजगारों की आर्थिक चिंता दूर कर दी है। आत्मानंद स्कूलों की संख्या बढ़ाने से छत्तीसगढ़ न केवल अंग्रेजी बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा। राज्य में प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। इससे प्रदेश का नाम देश-विदेश में फैलेगा। संकल्प मिश्रा ने कहा कि यह बजट विकासपरक है। सही मायने में युवाओं और छात्रों को सरकार का पूरा भरोसा मिल रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय