Monday, October 19th, 2026

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब पांच दिन का ही होगा सप्ताह

भोपाल
. मध्य प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अब पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) का ही सप्ताह होगा. इसे आगामी आदेश तक के लिए एक बार फिर बढ़ा दिया गया है.

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में यह व्यवस्था शुरू की थी और तीन से चार माह में इसकी अवधि बढ़ाई जा रही थी. इससे पहले 10 जून 2022 में सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच दिन के सप्ताह की घोषणा की थी, जो 31 दिसंबर तक के लिए प्रभावशील थी. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस व्यवस्था को आगामी आदेश तक के लिए प्रभावशील करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

 

#शासकीय कर्मचारियों

Source : Agency

पाठको की राय