Monday, October 19th, 2026

Google Pay-फोनपे को बड़ी राहत, NPCI ने लिमिट पर लिया ये फैसला

नई दिल्ली 

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने फोनपे, गूगलपे समेत कई अन्य यूपीआई सुविधा देने वाली इकाइयों को राहत दी है। इसके तहत तीसरे पक्ष वाली ऐप प्रदाता इकाइयों (टीपीएपी) के लिये डिजिटल भुगतान लेन-देन में 30 प्रतिशत की लिमिट को हासिल करने की समयसीमा दो साल बढ़ाकर दिसंबर, 2024 कर दी गयी है।

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा गूगल पे और वॉलमार्ट के फोनपे को मिलने की उम्मीद है। इन दोनों कंपनियों की यूपीआई आधारित लेन-देन में बड़ी हिस्सेदारी है। एनपीसीआई ने नवंबर, 2020 में थर्ड पार्टी के लिये यूपीआई के जरिये होने वाले लेन-देन का केवल तीस प्रतिशत ही प्रबंधित करने की घोषणा की थी।

यह सीमा एक जनवरी, 2021 से प्रभाव में आनी थी। हालांकि, पांच नवंबर 2020 को अधिक हिस्सेदारी रखने वाले टीपीएपी को चरणबद्ध तरीके से सीमा हासिल करने के लिये दो साल का समय दिया गया।
 

 

#Google Pay-फोनपे

Source : Agency

पाठको की राय