धनतेरस पर बड़ी राहत: आज भी लोगों को राहत है और पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रखे
नई दिल्ली
Petrol-Diesel Price 22 Oct: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज शनिवार धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन 22 अक्टूबर 2022 के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। आज भी लोगों को राहत है और पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं की हैं। बता दें कि देश में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
क्या है रेट?
नए रेट के मुताबिक देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जबकि सबसे महंगा तेल राजस्थान के श्रीगंगानगर में। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 79 रुपये 74 पैसे लीटर है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
पेट्रोल-डीजल के आज के भाव
आज 22 अक्टूबर को गाजियाबाद में पेट्रोल 96.50 रुपये और डीजल 89.68 रुपये लीटर है। पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

पाठको की राय