Wednesday, October 21st, 2026

3 साल बाद आज BJP कार्यसमिति की बड़ी बैठक

भोपाल
  लंबे समय बाद आज प्रदेश की राजधानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक होने जा रही है। इसमें प्रदेशभर के पदाधिकारी ऑनलाइनशामिल होंगे। खास बात ये है कि बैठक का उद्घाटन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  करेंगे और समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव संबोधित करेंगे।इस बैठक में आगामी चुनावों और पिछले चुनावों में मिली हार को लेकर मंथन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


मध्य प्रदेश  में नेताओं की सियासी मुलाकात और मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच लंबे समय बाद होने जा रही इस बैठक को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में दमोह उपचुनाव में मिली करारी हार का आत्ममंथन किया जाएगा कि आखिर कहां और कैसे चूक हुई जबकी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  मोर्चा संभाले हुए थे।इसके अलावा आगामी महिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव के अलावा खंडवा लोकसभा उपचुनाव के साथ-साथ तीन विधानसभा उपचुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

चुंकी आगामी विधानसभा चुनावों (Municipal Election) को देखते हुए BJP किसी भी हालत में ये 4 सीटें नहीं खोना चाहेगी।खास बात ये है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) की नई टीम के साथ यह पहली बैठक है। इसके बाद 1 जुलाई से 15 जुलाई तक जिला कार्यसमिति की और 16 जुलाई से 31 जुलाई तक मंडल कार्यसमितियो की बैठकों का आयोजन प्रस्तावित है। वैसे तो बीजेपी के पार्टी संविधान में यह प्रावधान है कि हर 3 माह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाए, लेकिन लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए बैठके टलती गई।


BJP के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल आयोजित की जाएगी।इसमें सभी पदाधिकारी वर्चअल शामिल होंगे और उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा संघठन और बूथों को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया जाएगा।वही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, प्रहलाद पटेल, धर्मेन्द्र प्रधान, फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया  और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पार्टी भी शामिल होंगे, जिसके चलते सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है।

ऐसा रहेगा पूरा BJP का कार्यक्रम

  •     पहले सत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन।
  •     फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन।
  •     दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके तहत देश व प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, भाजपा और विपक्षी दल पर चर्चा होगी।
  •     अगले सत्रों में वर्तमान हालातों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार और संगठन ने क्या किया, उस पर बात होगी।
  •     1 जुलाई से 15 जुलाई तक BJP जिला कार्यसमिति बैठक प्रस्तावित।।
  •     16 जुलाई से 31 जुलाई तक मंडल कार्यसमितियो बैठकें प्रस्तावित।

 

 

#BJP कार्यसमिति

Source : Agency

पाठको की राय