Saturday, October 24th, 2026

ब्यास के पास बड़ी घटना! दहशत में लोग, हैरान कर देगा मामला

अमृतसर
ब्यास के पास बड़ी घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, शरारती व अज्ञात व्यक्तियों ने मुम्बई से अमृतसर रेलवे स्टेशन आ रही गोल्डन टैंपल मेल रेलगाड़ी नंबर-12903 पर ब्यास के पास पत्थर बरसाए।
 
इससे रेलगाड़ी के 2 ए.सी. कोच क्षतिग्रस्त हुए। दोनों कोचों की अधिकांश खिड़कियों के शीशे बाहर से टूट गए हैं। इस मामले की जी.आर.पी. ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात 12.45 बजे उक्त रेलगाड़ी ब्यास रेलवे स्टेशन से अमृतसर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। इसी दौरान ट्रेन रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही थी तो बाहर से किसी ने पत्थर बरसा दिए जिसके कारण शीशे टूटने से उक्त ए.सी. कोचों के यात्री दशहत में आ गए।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय