Thursday, October 22nd, 2026

अमेरिका में भी PM मोदी का जबरा फैन, कार का नंबर भी NMODI

अमेरिका  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं है। उनके कई चाहने वाले अमेरिका में भी हैं। सुंयक्त राष्ट्र अमेरिका के मार्यालैंड में रहने वाले राघवेंद्र की दीवानगी इसी से समझी जा सकती है कि उन्होंने अपनी कार का नंबर प्लेट 'NMODI' लिया है।

राघवेंद्र का कहना है, "मैंने साल 2016 में यह नंबर प्लेट लिया था। नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक प्रेरणा हैं। वह मुझे देश के लिए, समाज के लिए, दुनिया के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी यहां आ रहे हैं, इसलिए मैं उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

 

 

#NMODI

Source : Agency

पाठको की राय