Wednesday, October 21st, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बडी गिरावट

नईदिल्ली
 हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Rate) को निर्धारित किया जाता है। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आज कटौती हुई है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखी गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कमर्शियल गैस की कीमतों में 115 रुपये की गिरावट हुई है। इससे पहले जुलाई 6, 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा गया था, उसके बाद से इसकी कीमत स्थिर है।


दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की किमत घटकर 1,744 रुपये हो चुका है। सरकारी तेल कंपनियां लगातर 5 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। अक्टूबर में भी कमर्शियल गैस की कीमतों में कटौती की गई थी। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती होने के बाद देश के 4 महानगरों में एलपीजी के कीमतों में हल्का बदलाव देखा गया है।

राजधान दिल्ली में 115 रुपये की कटौती ले साथ कर्मशीयल सिलेंडर की कीमत 1744 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 113 रुपये सस्ता हुआ है। यहाँ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1995 रुपये है। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1696 रुपये है। बात 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये हैं। कॉकता में इसकी कीमत 1079 रुपये है। मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 1052.5 रुपये है।

 

#कमर्शियल गैस सिलेंडर

Source : Agency

पाठको की राय