Wednesday, October 21st, 2026

बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने 13 आईईडी बरामद कर किए निष्क्रिय

बीजापुर.

बीजापुर में मतदान के बीच जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। 13 आईईडी बरामद कर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। साथ ही मौके पर ही टीम ने आईईडी को निष्क्रिय भी किया है। मंगलवार को जिले में जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया। जिसमें कुल 13 आईईडी बरामद हुए। मतदान के दौरान मतदान दल और जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा अलग-अलग इलाके में आईईडी प्लांट किए गए थे। नक्सलियों का एक वीडियो आज बीजापुर पुलिस ने जारी किया है।

इस वीडियो को ड्रोन से लिया गया है। इस वीडियों में सैकड़ो की सख्या में वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सली नजर आ रहे है। नक्सली अपने घायल और मारे गए साथियों को अपने कंधो पर उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे है। एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने इस वीडियो कि पुष्टि कि है उन्होने कहा है कि आज जवानों और नक्सलियों के बीच पदेडा के जंगलो में मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में 2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने का दावा भी हमने किया था इस वीडियो से स्पष्ट भी हो गया है कि हमारा दावा सही था। एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इसलिए सैकड़ों की संख्या में नक्सली आए हुए थे। लेकिन जवानों की सक्रियता की वजह से मुठभेड़ में नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी है और आज जवानों ने दो से तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मारने में सफलता हासिल की है।

 

#Naxalites had planted

Source : Agency

पाठको की राय