Wednesday, October 21st, 2026

महाकुंभ-2025 से पहले संतों के सबसे बड़े संगठन में बड़ा बदलाव, श्रीमहंत रवींद्र पुरी को मिला 8 अखाड़ों का समर्थन

प्रयागराज
महाकुंभ-2025 से पहले श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण और अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदीय निर्वाणी अनी अखाड़ा ने पाला बदलकर सबको चौका दिया है। दोनों अखाड़ों ने श्रीमहंत रवींद्र पुरी (सचिव श्री महानिर्वाणी अखाड़ा) का साथ छोड़कर श्रीमहंत रवींद्र पुरी (अध्यक्ष श्रीनिरंजनी अखाड़ा) को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इससे संतों के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का स्वरूप बदल गया है। अब 13 अखाड़ों वाले अखाड़ा परिषद में श्रीमहंत रवींद्र पुरी (अध्यक्ष श्रीनिरंजनी अखाड़ा) को संख्याबल के आधार पर भारी पड़ गए हैं।

 

#Srimahant Ravindra Puri

Source : Agency

पाठको की राय