Tuesday, October 20th, 2026

PM Kisan योजना में बड़ा बदलाव, 12.44 करोड़ किसानों पर होगा सीधा असर

नई दिल्ली
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जो 12 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों पर सीधा असर डालेगा। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनावी बिगुल फुंक चुका है और 10 फरवरी से वोटिंग भी शुरू हो रही है। इस बदलाव की वजह से अब लाभार्थियों से एक खास सुविधा छिन गई है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 7 बदलाव हो चुके हैं। कुछ दिन पहले लाभार्थियों के लिए को e-KYC करना जरूरी हो कर दिया गया था, हालांकि इसे कुछ दिन के लिए होल्ड किया गया है। अब जो बदलाव हुआ है, उससे लाभार्थियों को थोड़ी असुविधा होगी। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल के मुताबिक अब रजिस्टर्ड किसानों की संख्या 12.44 करोड़ हो गई है।
 

क्या बदला है?
मोदी सरकार ने इस योजना में एक बड़ा बदलाव करके किसानों को तोहफा दिया था। वह बदलाव था कि आप रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। जैसे आपके आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है आदि। अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता था। अब ताजा बदलाव के कारण पीएम किसान पोर्टल पर आप मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अब आप केवल अपने आधार नंबर अथवा बैंक अकाउंट नंबर से ही स्टेटस जान पाएंगे।

 

#PM Kisan

Source : Agency

पाठको की राय