Thursday, October 22nd, 2026

GT vs MI मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा उलटफेर, हार्दिक पांड्या टॉप-5 में

 नई दिल्ली
 

Indian Premier League 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में Hardik Pandya टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में हार्दिक ने 14 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। वहीं ऑरेंज कैप की दौड़ में अब शुभमन गिल भी शामिल हो गए हैं। शुभनम ने इस मैच में 52 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। वहीं गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। पर्पल कैप के दावेदारों की टॉप-10 लिस्ट में जो गेंदबाज जहां था, वहीं बना हुआ है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर ऑरेंज कैप सजती है, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है।

 

 

#हार्दिक पांड्या

Source : Agency

पाठको की राय