Friday, October 23rd, 2026

IPL 2023 Points Table में बड़ा बदलाव, टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर ये टीम; GT ने किया टॉप

 नई दिल्ली
शानदार शनिवार को हुए 2 मुकाबलों के बाद आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटाते हुए टेबल में पहला पायदान हासिल किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को दिन के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सीजन की 6ठीं हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ डेविड वॉर्नर की यह टीम आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं बात आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में शामिल टॉप-4 टीमों की करें तो गुजरात टाइटंस के बाद दूसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है, वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। बता दें, जीटी के अलावा अन्य सभी टीमों के पास 10-10 अंक है।
 
सबसे पहले बात शनिवार को हुए पहले मुकाबले की करते हैं, गुजरात टाइटंस ने नीतिश राणा की केकेआर को धूल चटाते हुए सीजन का 6ठां मैच जीता। गुजरात की यह 8 मैचों में 6ठीं जीत है। वह इस सीजन 6 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी है। हार्दिक पांड्या की टीम अब प्लेऑफ में पहुंचने के काफी नजदीक है। गत चैंपियन टीम ने अपने दो मुकाबले केकेआर और आरआर के खिलाफ हारे थे।
 
वहीं दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह डीसी के 8वें मैच में 6ठीं हार है और वह प्वाइंट्स टेबल के सबसे आखिरी 10वें पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली को इस सीजन अब 6 और मुकाबले खेलने हैं। अगर वह यह सब मैच जीतती है तो डीसी 16 अंक तक पहुंच पाएगी, और इस सीजन जैसे अन्य टीमें खेल रही है उसे देखते हुए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक तो चाहिए ही होंगे। अगर ऐसे में डीसी को आगे एक और हार का सामना करना पड़ता है तो उनका टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो सकता है।

 

#IPL 2023 Points Table

Source : Agency

पाठको की राय