Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 Points Table में बड़ा बदलाव, मुंबई इंडियंस ने लगाई 5 पायदान की छलांग; RCB को लगा झटका

 नई दिल्ली

मंगलवार को आईपीएल के 16वें सीजन का 54वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में जिस भी टीम को जीत मिलती, वह सीधे टॉप 4 में पहुंचती और ये मौका मुंबई की टीम को मिला है। एमआई ने हाई स्कोरिंग मैच में लगभग एकतरफा जीत दर्ज की और टीम ने पांच पायदान की छलांग लगाकर टॉप 4 में जगह बना ली है, जबकि आरसीबी को नुकसान झेलना पड़ा है।

आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस आठवें पायदान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस तरह मुंबई ने पांच पायदान की छलांग लगाई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच से पहले 7वें स्थान पर थी, वह अब आठवें स्थान पर खिसक गई है। मुंबई इंडियंस अब तीसरी ऐसी टीम है, जिसने 12 या इससे ज्यादा अंक इस सीजन में हासिल किए हैं। मुंबई से पहले गुजरात टाइटन्स (16) और चेन्नई सुपर किंग्स (13) ने हासिल किए हैं।

गुजरात पहले, चेन्नई दूसरे और मुंबई तीसरे स्थान पर है, जबकि चौथे स्थान पर कब्जा लखनऊ सुपर जाएंट्स का है, जिसके खाते में 11 अंक हैं। इसके बाद पांचवें से लेकर 8वें नंबर की टीम के खाते में 10-10 अंक हैं और सभी टीमों ने 11 मैच खेल लिए हैं। पांचवें पायदान पर राजस्थान रॉयल्स, छठे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स, सातवें पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और आठवें स्थान पर पंजाब किंग्स विराजमान है। सभी के खाते में 10-10 अंक हैं।
 
वहीं, आईपीएल के 16वें सीजन की अंकतालिका में 9वें और 10वें नंबर पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 8-8 अंक हैं, जिन्होंने अब तक 5-5 मैच खेले हैं। ये टीमें भी प्लेऑफ के क्वालीफिकेशन की रेस से बाहर नहीं हुई हैं, लेकिन दोनों टीमों के लिए 16-16 अंक हासिल करना कठिन होगा। कम से कम 16 अंक हासिल करने के बाद ही क्वालीफिकेशन की राह खुल सकेगी। 18 अंक पर सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। 

 

#IPL 2023 Points Table

Source : Agency

पाठको की राय