Friday, October 23rd, 2026

IPL 2023 ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी टॉप-5 में

 नई दिल्ली

शानदार शनिवार को हुए दो बड़े मुकाबलों के बाद आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में काफी फेरबदल देखने को मिला है। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के दो खिलाड़ी शुभमन गिल और मोहम्मद शमी की टॉप-5 में एंट्री हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गिल केकेआर के खिलाफ 1 रन से अर्धशतक से चूक गए और उन्होंने 49 रनों की पारी खेली। वहीं मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए। गुजरात टाइटंस इस जीत के साथ आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में भी पहले पायदान पर पहुंच गई है।  
 
सबसे पहले बात ऑरेंज कैप की रेस शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की करते हैं। केकेआर के खिलाफ अर्धशतक से चूकने के बावजूद शुभमन गिल सीजन-16 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की सूची में पहुंच गए हैं। गिल के नाम अब इस सीजन में 333 रन हो गए हैं। उनके यह रन 142.31 के स्ट्राइक रेट और 41.62 की औसत के साथ आए। गिल अब आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट के टॉप पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी 422 रनों के साथ टॉप पर हैं, वहीं विराट कोहली 333 रनों के साथ दूसरे पायदान पर। कोहली का औसत गिल से अच्छा है जिस वजह से वह दूसरे पायदान पर हैं। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले डेविड वॉर्नर टॉप-5 से बाहर हो गए हैं।
 
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

फाफ डुप्लेसी- 422
विराट कोहली- 333
शुभमन गिल- 333
डेवोन कॉन्वे- 322
ऋतुराज गायकवाड़- 317

अब एक नजर आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर डालते हैं। मोहम्मद शमी के अलावा राशिद खान, अर्शदीप सिंह और तुषार देशपांडे के नाम भीर 14-14 विकेट हैं, मगर बेहतरीन इकॉन्मी रेट के चलते पर्पल कैफ फिलहाल सिराज के सिर पर ही सजी हुई है। केकेआर के खिलाफ शनिवार को तीन विकेट लेकर शमी के नाम अब 13 विकेट हो गई है और वह 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस से वरुण चक्रवर्ती को नुकसान हुआ है जो 6ठें पायदान पर खिसक गए हैं।
 
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज-

मोहम्मद सिराज- 14 विकेट
राशिद खान- 14 विकेट
अर्शदीप सिंह- 14 विकेट
तुषार देशपांडे- 14 विकेट
मोहम्मद शमी- 13 विकेट

 

 

#IPL 2023 ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

Source : Agency

पाठको की राय