Sunday, October 25th, 2026

बिहार-सारण का जदयू पदाधिकारी पर बड़ा केस, अवैध हथियार का निकला धंधेबाज

सारण.

जनता दल यूनाइटेड के एक नेता पर अवैध हथियार का निर्माण करने का आरोप लगा है। मामला संज्ञान में आते ही उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। मामला सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर के सीमावर्ती गांव रूपराहीमपुर की है। लोगों का कहना है कि पेवर ब्लॉक प्लांट की आड़ में अवैध हथियार का निर्माण होता था।

यह सब काम सत्तारुढ़ पार्टी जदयू का जिला महासचिव अखिलेश कुशवाहा उर्फ पप्पू कुशवाहा करता था। पार्टी में वह सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में अपनी पहचान रखता था। हालांकि घटना के सामने आने के बाद पार्टी स्तर पर भी खलबली मच गई है। अब पार्टी मढ़ौरा रूप राहीमपुर निवासी अखिलेश उर्फ पप्पू कुशवाहा को पार्टी पद से हटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अखिलेश उर्फ पप्पू  कुशवाहा के जिला महासचिव होने की पुष्टी जदयू के जिला मीडिया प्रभारी फिरोज आलम ने की है। हालांकि कहा कि पार्टी को अखिलेश उर्फ पप्पू कुशवाहा के अवैध कार्यों को लेकर कोई जानकारी नही थी। अब चूकी मामला सामने आया है तो पार्टी स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

 

#Bihar-Saran#JDU leader#illegal weapons dealer

Source : Agency

पाठको की राय