Thursday, October 22nd, 2026

मध्य प्रदेश में शुरू होगा लड़कियों की एजुकेशन के लिए बड़ा अभियान

भोपाल।

मध्य प्रदेश में लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग 7 मार्च से 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' अभियान शुरू करेगा। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के तहत 11 से 14 साल की उम्र की लड़कियों को फोकस किया जाएगा और उनकी पहचान करके दोबारा से उनका एडमिशन कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का एक हिस्सा है। साल 2015 में शुरू किए गए 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान का लक्ष्य बच्ची के जन्म का जश्न मनाना और उसे शिक्षित करके सक्षम बनाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्कूली आयु वर्ग की लड़कियों को 300 दिनों तक प्रोटीन, कैलोरी युक्त टेक-होम राशन उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है।

हर साल कराया जाता है सर्वे
विभाग द्वारा हर साल अप्रैल माह में आंगनबाडी केन्द्रों का सर्वेक्षण कराया जाता है। इस सर्वे के माध्यम से 11-14 वर्ष आयु वर्ग की उन बालिकाओं की जानकारी एकत्रित की जाती है, जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है, स्कूल में एडमिशन नहीं लिया है, एडमिशन लिया है लेकिन स्कूल नहीं जा रही हैं, या कुछ समय के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया है। ऐसी लड़कियों को टेक-होम राशन दिया जाता है।

 

#एजुकेशन अभियान

Source : Agency

पाठको की राय