Friday, October 23rd, 2026

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका, सिंगापुर से भारत डिपोर्ट हुआ काली कमाई का हिसाब रखने वाला अबू सावंत

मुंबई
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का सबसे करीबी और उनका फाइनेंस हैंडलर संतोष महादेव सावंत उर्फ अबु सावंत को केंद्रीय एजेंसियों और मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा मुंबई डिपोर्ट करके लाया गया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि पहले CBI सावंत की कस्टडी लेगी। जानकारी के मुताबिक सांवत सिंगापुर में होटल बिजनेस की आड़ में छोटा राजन के लिए काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, सावंत पिछले 22 सालों से राजन गैंग के लिए काम कर रहा था। डीके राव के बाद गैंग में सावंत नंबर दो पर था। डीके राव के पास गैंग से जुड़े अपराधों की एक्टिविटी को अंजाम देने का काम करता था और इसके साथ ही सावंत राजन की काली कमाई का हिसाब किताब भी देखता था।

दरअसल सावंत के पिता रियल एस्टेट में थे। जिस कारण उसकी प्रॉपर्टी को लेकर अच्छी खासी समझ थी। उसने राजन कंपनी की प्रॉपर्टी डीलिंग और फायनेंस को पूरी तरह टेकओवर कर लिया था. साल 2000 में उसके प्रत्यार्पण को लेकर कागजी कार्यवाईं की शुरूवात हुई उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी था। ऐसे में दशक भर के बाद वह सीबीआई के हाथ लगा।  उसके ऊपर मख्य तौर पर धमकी वसूली और मकोका के तहत भी केस है।  क्राइम ब्रांच के मुताबिक दिल्ली में लैंड करते ही सावंत को CBI ने कस्टडी में ले लिया है।

 

#अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन

Source : Agency

पाठको की राय