Thursday, October 22nd, 2026

RCB को बड़ा झटका, दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर

नई दिल्ली
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से विराट की टीम आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनके आगामी टी-20 विश्व कप खएलने पर भी संशय है। बता दें कि इंग्लैंड में 21 वर्षीय वाशिंगटन को अंगुली में लगी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। इसके अलावा वह एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके।

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया गया है।' वहीं, वाशिंगटन की जगह बंगाल के क्रिकेटर आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। उधर, सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वाशिंगटन कुछ दिन पहले बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे, लेकिन वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके।

बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।

 

#RCB#Washington Sundar

Source : Agency

पाठको की राय