Monday, October 19th, 2026

नए साल पर एलन मस्क को बड़ा झटका, पहले दिन ही 3 बिलियन डॉलर घट गई दौलत

नई दिल्ली
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति एलन मस्क को साल के पहले दिन बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दुनियाभर में एलन मस्क की दौलत में सबसे बड़ी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक साल के पहले दिन एलन मस्क की दौलत में 3.19 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई है। एलन मस्क के बाद फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के जेफ बेजोस की दौलत भी क्रमश: 2.91 बिलियन डॉलर और 1.93 बिलियन डॉलर कम हो गई है।

एलन मस्क की कुल दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत 270 बिलियन डॉलर है। वहीं, मार्क जुकरबर्ग की दौलत 125 बिलियन डॉलर और जेफ बेजोस की दौलत 192 बिलियन डॉलर है। रैंकिंग में एलन मस्क पहले और जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बात करें मार्क जुकरबर्ग की तो उनकी रैंकिंग छठवीं है।

भारत के अरबपतियों का हाल
साल के पहले दिन भारत के अरबपति मुकेश अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ है। अंबानी की कुल दौलत 285 मिलियन डॉलर बढ़कर 90.0 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। वह, दौलतमंद अरबपतियों की सूची में 12वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर अरबपति हैं। गौतम अडानी की दौलत 1.21 बिलियन डॉलर बढ़कर 76.5 बिलियन डॉलर हो गई है।

भारत में होने वाली है एंट्री
आपको बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंग भारत में सेटेलाइट के माध्यम से ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाली है। इसके लिए कंपनी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला भी भारत में आने की तैयारी में है।

 

 

#Elon Musk

Source : Agency

पाठको की राय